जिला कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का लिया संकल्प
जावद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में जावद नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद माया सत्यनारायण शर्मा को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार तथा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी सुभाष पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल की सहमति से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनीषा धाकड़ ने माया शर्मा को जिला मंत्री नियुक्त किया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर माया शर्मा ने जावद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित जिले के भाजपा पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।उन्होंने विश्वास जताया कि महिला मोर्चा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, महिलाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा भाजपा की रीति-नीति से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करें
गी।
