महाआरती के बाद लगाया अन्नकूट का भोग
जावद। सकल ब्राह्मण समाज जावद द्वारा गांधी मार्ग स्थित आड़ा गेला के श्री परशुराम मंदिर एवं महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और समाजजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ एवं भगवान श्री परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। महाआरती में समाज के पुरुषों, महिलाओं एवं युवाओं ने शामिल होकर भगवान के दर्शन किए तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आयोजन के दौरान समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सकल ब्राह्मण समाज की ओर से सभी समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति के सहयोग और सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
