भजन संध्या और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया पर्व, बाल स्वरूप कृष्ण ने मोहा मन
Report By: desk | 17, Aug 2025
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

जन्म लेते ही गूंजे जयकारे, श्री चारभुजा नाथ मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के बेंगनपुरा स्थित अतिप्राचीन श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर जन्माष्टमी महोत्सव भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दिनभर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4 बजे भगवान श्री चारभुजा नाथ के मंगल अभिषेक से हुई। इसके पश्चात मंदिर दर्शन हेतु खोल दिया गया। रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसका संचालन स्व. मदनलाल ओझा पंच परिवार के सदस्य दिलीप ओझा, दीपक ओझा और विकास ओझा द्वारा किया गया।

भजन संध्या में डॉ. दीपक ओझा, राकेश लोहार, ध्रुव बैरागी, लक्ष्मी लोहार, सुनील सोनी, कुलदीप बोहरा, आशीष पांडे सहित कई कलाकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। “म्हारा बाल गोविंदा जी”, “छोटी-छोटी गैय्या”, “मीठे रस से भर दो ई”, “साँवरिया के आगे” जैसे भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रात्रि 12 बजते ही पूरे मंदिर परिसर में कृष्ण जन्म के जयकारों से गूंज उठा। झूले में विराजित श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण का रूप धारण कर मंदिर पहुंचे और अपनी अटखेलियों से वातावरण को जीवंत बना दिया। बाल कृष्ण ने मटकी फोड़कर उसमें से माखन निकाल भक्तों को खिलाया और चॉकलेट बरसाकर आनंद दोगुना किया।

भजन संध्या में सत्यनारायण ओझा, संजय तुगनावत, राजेंद्र बोहरा, राजेश काबरा, राजेश पलोड, राजेश सोनी, मुकेश काबरा, गोपाल सोनी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, देवेंद्र हाड़ा, दीपेश बोहरा, कैलाश झवर, पंछी पांडे सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को पंजेरी का प्रसाद वितरित किया गया। आभार सारस्वत समाज न्यास एवं समाज सचिव विकास ओझा ने माना।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |