नेहरू के विचारों ने रखी आधुनिक और समृद्ध भारत की नींव
जावद। नगर के बस स्टैंड स्थित स्थानीय इंदिरा कॉम्प्लेक्स में कांग्रेसजनों द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि आधुनिक, समृद्ध और सशक्त भारत की नींव रखने में पंडित जवाहरलाल नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश उनके योगदान के लिए सदैव उनका आभारी रहेगा। नेहरू का चिंतन और विचारधारा धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माण पर केंद्रित रही। उनके विचारों और दूरदर्शी सोच ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और सभ्य समाज के निर्माण को मजबूती प्रदान की, जो आज भी भारत की प्रगति का आधार है। इस अवसर पर राजेश राठौर, पंकज ऐरन, शिवम मुछाल, प्रहलाद बग्गड़, युवराज झरिय, गोविंद राठौड़, फजले नबी, सरफराज लोहार, रघुभाई सोलंकी, नवीन पांडे, पवन संघवी, निलेश बैरागी, दशरथ जयसवाल, रामप्रकाश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
