अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 1450 किलो महुआ लाहन व 16 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

जप्त शराब

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. सिंगाड़ा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के विभिन्न गांवों में छापेमारी की।

आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कवारे और दीपक आंजना के नेतृत्व में वृत्त जावद एवं नीमच पूर्व के ग्राम सेदरिया, मानपुरा, खेरखेड़ा, लक्ष्मीपुरा, कन्याखेड़ा, तिलसंवरा आदि स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर नदी-नालों और तालाब किनारे जमीन में गाड़कर रखा गया लगभग 1450 किलो महुआ लाहन तथा 16 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। इसके साथ ही शराब निर्माण की सामग्री भी बरामद हुई।

वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कवारे ने बताया कि इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क और फ के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई है। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1.45 लाख रुपये आंका गया है। इस अभियान में आबकारी आरक्षक महेश गेहलोत, विलास डागिया, विजय सोलंकी, बलवंत भाटी और हंसराज बिलवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |