जयप्रकाश पांडला बने आईटीआई जावद में विधायक प्रतिनिधि

विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने संस्थान की प्रबंधन समिति में सौंपी जिम्मेदारी, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

जावद। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जावद की इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी में भाजपा जावद मंडल के महामंत्री जयप्रकाश पांडला को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी जावद विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की ओर से सौंपी गई है।

पांडला के मनोनयन की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके माध्यम से संस्थान की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।


आईटीआई जैसे तकनीकी शिक्षण संस्थानों में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक, विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने में प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में पांडला के प्रतिनिधि नियुक्त होने से संस्थान में नवाचार और विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |