जावद में आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए

जावद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा तरुण बाहेती को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसजनों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर जावद में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

रविवार देर रात बस स्टैंड पर समंदर पटेल मित्र मंडल के सदस्यों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए नए और ऊर्जावान दौर की शुरुआत बताया।

इस मौके पर निर्भयराम धाकड़, प्रहलाद बग्गड़ (पार्षद प्रतिनिधि), महेश धाकड़, आईटी सेल के इब्राहिम बोहरा, नितिन राठौर, मनोहर, सबीर भाई पहलवान, जयेंद्र प्रताप सिंह चुण्डावत, कैलाश गुप्ता, मधु पांडे, पूर्व पार्षद लाभचंद सावलिया, योगेश कारपेंटर, दशरथ मंदारिया, कोमल बग्गड़, मुरताहजा बोहरा, सुनील धाकड़, नीलेश बैरागी, नवीन कारपेंटर, मुकेश तेली, अशरफ मुल्तानी, मानवेन्द्र सिंह चुण्डावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |