अठाना विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्राचार्य ने किया प्रोत्साहित
Report By: राजाराम कारपेंटर | 04, Aug 2025
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

अठाना। शासकीय विद्यालय अठाना में प्राचार्य मुकेश जोशी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि सांस्कृतिक, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्राचार्य ने हाल ही में आयोजित परीक्षाओं में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त श्रेष्ठ परिणामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है। साथ ही उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की भी विशेष रूप से सराहना की।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |