विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने किया झंडावन
जावद। गवर्नमेंट महात्मा गांधी महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जावद ओमप्रकाश सकलेचा रहे, जिन्होंने महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश मुजाल्दा ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति गीतों एवं प्रेरक भाषणों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थितजनों ने सराहा।
समारोह में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. डी.एल. अहीर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष युगल डाढ़, मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, उपाध्यक्ष सुचित सोनी, पार्षद विमल धाकड़, दीपेश नलवाया, मंडल कोषाध्यक्ष अखिलेश पोरवाल, आयुष गोयल, पुष्पराज बावल, महेंद्र सिंह चौहान, भरत बोहरा सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, महाविद्यालय स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश माली द्वारा किया गया।
