बस स्टैंड पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी-डीएसपी से लगाई गुहार
Report By: Desk | 23, Nov 2026
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

जावद। नगर के बस स्टैंड पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जावद थाने में शिकायत देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहमूद हुसैन पिता नूर मोहम्मद निवासी जावद ने शिकायत आवेदन में बताया कि 22 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे वे जावद बस स्टैंड स्थित शानू बेकरी कॉर्नर पर खड़े थे। इसी दौरान राजू मीणा पिता रामचन्द्र मीणा निवासी रूपारेल, जावद वहां पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।


शिकायतकर्ता के अनुसार करीब दो माह पूर्व राजू मीणा द्वारा एक महिला के साथ कथित बदतमीजी किए जाने के मामले में उन्होंने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को बुलाया था। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते रविवार को राजू मीणा ने उनके साथ विवाद करते हुए धमकी दी।

पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने कहा कि दो माह पहले डायल 112 बुलाकर उसे बंद कराया था, अब अकेले मिल जाने पर जान से खत्म कर देने की धमकी दी। घटना के बाद मेहमूद हुसैन ने जावद थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए अब पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी से शिकायत कर न्याय, सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |