मनासा। सोमवार को जांगिड़ ब्राह्मण विश्वकर्मा समाज मनासा द्वारा अपने आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ, मनासा पर समाजजनों द्वारा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में जनकल्याण, सभी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन हेतु मां गायत्री, भगवान महाकाल एवं भगवान विश्वकर्मा को आहुतियां अर्पित की गईं। इस अवसर पर मां गायत्री, गुरु सत्ता तथा भगवान विश्वकर्मा से सभी के लिए सद्बुद्धि, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई।
गायत्री परिवार की ओर से शुभकामनाएं -