भारत विकास परिषद द्वारा नंदोत्सव व वनविहार का आयोजन

जयकारों से गूंजा सुखानंद धाम, खेल व सहभोज से हुआ समापन

जावद। नगर की सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को सुखानंद धाम में नंदोत्सव एवं वनविहार कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। नंदोत्सव के अवसर पर "जय श्रीकृष्ण" और "जय कन्हैया लाल" के जयकारों से संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा।
इसके पश्चात वनविहार कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें परिषद परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन कर आनंद लिया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |