ग्राम पंचायत लासूर ने विकास सूचकांक में हासिल किया चौथा स्थान, ग्रामीण विकास का बना उदाहरण
Report By: desk | 12, Aug 2025
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

सम्मानित करते हुए 

जावद। जनपद पंचायत जावद की ग्राम पंचायत लासूर ने पंचायत उन्नति सूचकांक में जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। यह सफलता न केवल पंचायत के समग्र विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की पहचान है, बल्कि ग्रामीण विकास की झलक भी प्रस्तुत करती है।

सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे पंचायत की टीम का निरंतर प्रयास, सुव्यवस्थित योजनाओं का क्रियान्वयन और स्थानीय नेतृत्व का मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक ओमप्रकाश सखलेचा और मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली का सहयोग औरसानिध्य इस सफलता में अहम रहा।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |