सेवा और समर्पण की राह पर परिषद, 33वां नेत्रदान सम्पन्न
Report By: desk | 01, Aug 2025
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

परोपकार की प्रेरणा बना अग्रवाल परिवार का नेत्रदान

जावद। सामाजिक समर्पण और सेवा के पांच सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के साथ कार्यरत संगठन भारत विकास परिषद शाखा जावद को अब तक का 33वां और इस सत्र का तीसरा नेत्रदान प्राप्त हुआ। यह पुनीत कार्य कोटवाली गली जावद निवासी दिवंगत चंद्रकांता (पत्नी स्व. बाबूलाल अग्रवाल 'गर्ग') के परिवार द्वारा संपन्न कराया गया।

नेत्रदान गोमाबाई नेत्रालय नीमच की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। यह सेवा कार्य भारत विकास परिषद के रीजनल सचिव प्रदीप चोपड़ा और निरंजन गोयल की प्रेरणा से संभव हुआ, जिसमें स्वजन चंद्रप्रकाश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल और मनोज अग्रवाल की सहमति महत्वपूर्ण रही।

परिषद अध्यक्ष विनय सिंघानिया, सचिव राहुल मुणेत, प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीपेश जोशी, सुधीर अग्रवाल, प्रकाश गोयल, अशोक गोयल, व धर्मेंद्र मित्तल का सहयोग रहा। नेत्र उत्सारण कार्य डॉ. कमलाशंकर नागदा व उनकी टीम द्वारा संपन्न किया गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सदस्यों ने अग्रवाल परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान से किसी अंधे व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है। यह कार्य मानवता की सर्वोच्च सेवा है। साथ ही परिषद की ओर से बताया गया कि नेत्रदान करने वाले व्यक्ति के किसी स्वजन या परिचित का मोतियाबिंद ऑपरेशन गोमाबाई नेत्रालय में नि:शुल्क किया जाता है।

इस पुण्य अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, भारत विकास परिषद के सदस्य और दिवंगत स्वजन उपस्थित रहे। परिषद ने सभी नागरिकों से नेत्रदान हेतु आगे आने और दूसरों को प्रेरित करने की अपील की।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |