पांच लाख चावल से सूक्ष्म लेखन से उकेरा प्रेमानंद महाराज का चित्र व नाम, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई यह उपलब्धि

युवा कलाकार सुवाखेड़ा निवासी बबलू दांगी ने 5 लाख चावल के दानों पर रचा इतिहास

जावद। समीपस्थ ग्राम सुवाखेड़ा के युवा कलाकार बबलू दांगी ने अपनी अनूठी कला से एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 5 लाख चावल के दानों पर सूक्ष्म लेखन कर प्रेमानंद महाराज का चित्र व नाम अंकित कर विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया।

बबलू दांगी की इस अद्भुत उपलब्धि से जहां उनका परिवार गौरवान्वित हुआ है, वहीं पूरे सुवाखेड़ा गांव का मान-सम्मान भी बढ़ा है। इस सफलता के बाद ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया।

उनकी इस कला को देखकर विशेषज्ञों ने भी कहा कि इतनी बारीकी और धैर्य से कार्य करना असाधारण प्रतिभा का प्रतीक है। इससे पहले भी बबलू दांगी कई अनूठी कलात्मक कृतियों से अपनी पहचान बना चुके हैं।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |