अठाना में छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा रहे मुख्य अतिथि
Report By: राजाराम कारपेंटर | 01, Aug 2025

छात्राओं को वितरित करते साइकिलें

अठाना। संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अठाना में शुक्रवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा थे। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं।

विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य मुकेश जोशी ने विधायक, नगर परिषद अध्यक्ष रिंका सचिन जैन सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को दी गई साइकिलें उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल है।

इस अवसर पर जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चरण, जावद भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, मंडल महामंत्री जयप्रकाश पंडला, अठाना नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश धाकड़, नगर के पार्षदगण एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |