सबजेल मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, एसडीएम ने किया ध्वजारोहण

जेल में गणतंत्र दिवस मनाया गया

जावद। जावद परिसर में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम प्रीति संघवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जेलर डॉ. अंशुल गर्ग सहित उपजेल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं बंदियों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार नवीन गर्ग सहित जेल कर्मचारीगण उपस्थित थे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |