भरभडिया फंटे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार युवकों को कुचला
Report By: desk | 22, Jan 2026
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

ट्राले में फसे युवकों की मौत

नीमच। नीमच के भरभडिया फंटे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलगाम रफ्तार से आ रहे एक ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवक ट्राले के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ट्राले के नीचे फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |