जावद में गणतंत्र दिवस पर दो दिवसीय भव्य आयोजन, सांस्कृतिक संध्या रहेगी आकर्षण का केंद्र

जावद में गणतंत्र दिवस पर दो दिवसीय भव्य आयोजन, सांस्कृतिक संध्या रहेगी आकर्षण का केंद्र

जावद। नगर परिषद जावद द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी 2026, सोमवार को प्रातः 7 बजे नगर परिषद कार्यालय, जावद में ध्वजारोहण के साथ होगी।

उत्सव के दूसरे दिन 27 जनवरी 2026 को “एक शाम जावद के नाम” शीर्षक से भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रसिद्ध धारावाहिक “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” तथा “महिमा शनिदेव” फेम कलाकार दयाशंकर पाण्डे अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही देशभक्ति गीतों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

यह सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 7 बजे से सांदीपनी विद्यालय, सीएम राइज स्कूल परिसर, जावद में आयोजित होगा।

उक्त जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली एवं उपाध्यक्ष सूचित सोनी द्वारा दी गई। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |