अनलॉक में कैसे और कितनी दी जाएगी छूट यह मंत्रियों की समिति करेगी तय...
Report By: नीमच खबर डेस्क | 25, May 2021

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू से एक जून से मिलने वाली राहत का स्वरूप तय करने के लिए सरकार मंत्रियों की समिति बनाएगी। यह समिति अनलॉक को लेकर देश और दुनिया के विशेषज्ञों से चर्चा करके प्रक्रिया तय करेगी। इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि कोरोना संक्रमण फिर से न बढ़ने पाए। कितनी और कैसे छूट दी जाए, इसको पूरा रोडमैप इस समिति की देखरेख में तैयार होगा। इसी तरह चार अन्य समितियां भी बनाई जाएंगी।

इस निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को दी। साथ ही निर्देश दिए कि वे प्रभार के जिले में आपदा प्रबंधन समितियों से अनलॉक पर बात करके सुझाव लें ताकि जब प्रविधान लागू हों तो वे उनका पालन करने में प्रभावी भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बुधवार को प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |