जिला अतिरिक्त न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार, न्यायाधीश शुभा रिछारिया दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे
जावद। न्यायालय परिसर स्थित व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक के पद पर रीवा से स्थानांतरित होकर आए अमित नगायच ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर अभिभाषक संघ कक्ष में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं ने आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विजय जोशी ने अधिवक्ता साथियों का परिचय कराते हुए नए न्यायाधीश का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अतिरिक्त न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार, न्यायाधीश शुभा रिछारिया दीक्षित सहित वरिष्ठ अभिभाषक हरिप्रसाद जोशी और रामलाल पाटीदार उपस्थित रहे।
अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों में सचिव लोकेश लोहार, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह सिंदल, कोषाध्यक्ष विकास पाटीदार, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णकांत तिवारी और ज्योत्सना सोनी ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अभिभाषक अजीत कांठेड़ द्वारा किया गया, जबकि अंत में सभी ने नए न्यायाधीश के सफल कार्यकाल की कामना की।
