पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हेमंत वर्मा का जावद में स्वागत
Report By: desk | 17, Mar 2026
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

भारत विकास परिषद शाखा जावद ने किया सम्मान

जावद। भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत के प्रांतीय समूह गान प्रतियोगिता संयोजक हेमंत वर्मा पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 12 मार्च को देवास से प्रारंभ हुई, जिसका समापन 19 मार्च को होगा।

हेमंत वर्मा इस अभियान के तहत लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, जिसमें अब तक वे 600 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर चुके हैं। मंगलवार प्रातः वे नीमच से जावद पहुंचे, जहां बस स्टैंड पर भारत विकास परिषद शाखा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वागत के पश्चात वे मनासा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर महेश सोनी, दिनेश डाढ़, मधुसूदन मुछाल, विनय सिंघानिया, राहुल मूणत, मनीष ओझा, दिलीप तिवारी, दीपेश जोशी, परीक्षित चौहान, पराग पलोड, सुरेश ऐरन, बट्टू जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |