पुलिस का नगर परिषद डीकेन व नागरिकों ने किया सम्मान
Report By: desk | 24, Feb 2026
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

चोरी कांड का किया था खुलासा, चोरी का माल बरामद

नीमच। डीकेन में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा चोरी गया समस्त माल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। इस उल्लेखनीय सफलता के लिए पुलिस चौकी डीकेन के चौकी प्रभारी गोपाल तनान सहित प्रधान आरक्षक मनोजसिंह चौहान, सुरेश बोराना, आरक्षक विक्रम सिंह, लोकपाल सिंह, शीतल धाकड़, चतर सिंह, आशीष दूबे एवं समस्त पुलिस टीम की सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और अथक परिश्रम की नगरवासियों ने मुक्तकंठ से सराहना की ह 

      पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक गरीब किसान मुकेश पाटीदार की जीवनभर की मेहनत से अर्जित रकम पुनः सुरक्षित हो सकी, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। इस सराहनीय कार्य के लिए नगर परिषद डीकेन के अध्यक्ष श्रवण कुमार पाटीदार, पार्षदगण एवं नगरवासियों द्वारा पुलिस टीम का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन इसी प्रकार सजगता और तत्परता के साथ अपराधों पर नियंत्रण बनाए रखेगा।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |