भारत बंद को बिजली कर्मचारियों का समर्थन, आज फॉल्ट हुआ तो नहीं सुधरेगा

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने महा हड़ताल बुलाई है। मध्य प्रदेश में बिजली कर्मी भी हड़ताल पर हैं, आज अगर कही फॉल्ट हुआ तो कल ही सुधार होगा। इस हड़ताल में बैंक, बीमा, डाक घर, इनकम टैक्स सहित कई केंद्रीय विभाग और औद्योगिक, निजी, ट्रांसपोर्ट क्षेत्रों के असंगठित मजदूर शामिल होंगे। हड़ताल की मुख्य वजह निजीकरण को बढ़ावा देना, पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करना, वेतनमानों में सुधार नहीं करना, बैंकों को मर्ज कर रोजगार के अवसर व बांटे गए हजारों करोड़ रुपए कर्ज से उद्योगपतियों को मुक्त कराना, श्रमिकों के जीवन स्तर से जुड़े निर्णय नहीं लेना बताया जा रहा है। बैंकों की हड़ताल से मध्य प्रदेश की 5 हजार बैंक शाखाओं पर प्रभाव रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र में केंद्र द्वारा लिए जा रहे गलत निर्णयों के खिलाफ अधिकारी व कर्मचारी बैंक यूनियन हड़ताल में शामिल हैं। कुछ बैंक खुले रहेंगे, लेकिन कामकाज नहीं होगा। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |