नीमच । सार्थक प्रयास फाउन्डेशन द्वारा आयोजित रांगोली प्रतियोगिता वास्तव में प्रतिभाओं को निखारने की एक प्रसंशनीय पहल है इस प्रकार की आयोजनों और गतिविधियों से निःसंकोच प्रतिभाओं का विकास होता है। विषय आधारित रांगोली बनाना एक चुनौती भरा कार्य है। आज की प्रतियोगिता में सभी ने रंगों के माध्यम से विषय चयनित कर अपने मन के उदगार को प्रकट किया सभी प्रशंसा के काबिल है। प्रतियोगिता में सफल और असफल दो पहलू है सफल प्रतिभागी को और अच्छा करने का प्रयास करना चाहिये और जो असफल हुए है उन्हें लक्ष्य तय कर पूरे जोश के साथ प्रयास करना चाहिये सफलता अवश्य मिलती है। उक्त विचार सार्थक प्रयास फाउन्डेशन जिला - नीमच द्वारा अखण्ड भारत के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल की 144 वीं जयंती वर्ष एवं वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 191 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मालवा की वैष्णोदेवी भादवामाता में पाटीदार समाज धर्मशाला परिसर में आयोजित जूनियर, सीनियर वर्ग की रांगोली प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पाटीदार समाज जिलाध्यक्ष देवीलाल पाटीदार (मुच्छारा) डीकेन ने व्यक्त किए।
रांगोली प्रतियोगिता में मंचासीन अतिथि पाटीदार समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन भादवामाता अध्यक्ष रामनिवास पाटीदार अल्हेड, जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र चौधरी कुकड़ेश्वर, सार्थक प्रयास फाउन्डेशन चेयरमैन दिलीप पाटीदार जावी, प्रतियोगिता संयोजक स्नेहलता विजय शर्मा सहित अन्य आमंत्रित ने सम्बोधित किया।
रांगोली प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान ज्योति रेगर भादवामाता, द्वितीय स्थान मानवी प्रजापति मनासा, तृतीय स्थान चंचल रेगर भादवामाता और जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान आस्था सेन जावी, द्वितीय स्थान ईशा रावल मनासा, तृतीय स्थान रितु जाटव मालखेड़ा ने प्राप्त किया। दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को 1001/- रुपये नकद, मैडल, प्रशंसा पत्र, द्वितीय स्थान वाले को 701/- रुपये नकद, मैडल, प्रशंसा पत्र, तृतीय स्थान वाले को 501/- रुपये नकद, मैडल, प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। शेष सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। रांगोली प्रतियोगिता के आयोजन में बद्रीलाल पाटीदार महागड़, सत्तू पाटीदार डीकेन, भगवतीलाल व्यास भादवामाता सहित सार्थक प्रयास फाउन्डेशन की टीम श्यामसुंदर पाटीदार जावी, पुष्कर धनगर सरवानिया महाराज, हेमन्त राठौर जावद सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा। रांगोली प्रतियोगिता का सफल संचालन बद्रीलाल पाटीदार महागढ़ ने किया और अंत में आभार फाउन्डेशन चेयरमैन दिलीप पाटीदार जावी ने माना। रांगोली प्रतियोगिता का समापन राष्ट्र गान के बाद हुआ।
