भाजपाईयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद
Report By: desk | 12, Feb 2025
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

जावद। भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति मे मंगलवार को नीमच रोड़ स्थित दिनदयाल काम्पलेक्स पर स्थित स्टेचू पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओ ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। विधायक सखलेचा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता दिए, जिन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया। उन्होंने भाजपा की नींव जनसंघ के तौर पर रखी। पंडित दीनदयाल राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मूलमंत्र था कि ‘मै तब तक व्यर्थ नहीं बैठ सकता, जब तक कि पंक्ति मे खडे़ आखिरी व्यक्ति का जीवन सर्व सुविधा संपंन नहीं बना देता। आजादी के बाद देश अनेक समस्याओं से जूझ रहा था। राष्ट्र हित में भारतीय जनसंघ की उन्होंने स्थापना की। राष्ट्र के समग्र विकास एवं गरीबों के हित के लिए वे हमेशा लड़ते रहे।  उनकी जीवनी से हमेशा सीख लेनी चाहिए। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। इस मौके पर इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नप उपाध्यक्ष सोहन माली, मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, उपाध्यक्ष सूचित सोनी, श्याम अग्रवाल, भरत पटेल, अखिलेश पोरवाल, संजीव शर्मा, महेश सोनी, मोटू ऐरन, छोटू सोनी, विमल नरवाड़िया, दिनेश कुमावत, दिलीप कुमावत, बाबु गुजराती, जाहिद हुसैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |