आठ दिनो में पुलिस ने 186 गुमशुदा लोगों को किया दस्तयाब
नीमच। विभिन्न कारणों से अपने घरो से दूर रहने वाले गुमशुदा लोगों की घर वापसी कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से गुम इंसान दस्तयाबी अभियान चलाया गया है। पुलिस द्वारा अपने परिजनो से दूर लगभग 186 गुम इंसानों को उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को 11 से 25 जनवरी तक गुम इंसान की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देशों के पालन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस थानों में दर्ज गुम इंसान से संबंधित प्रकरणों में दस्तयाबी प्रारंभ कर दी गई है इसमें नीमच जिला पुलिस को प्रभावी सफलता भी मिल रही है। जिले में चलाया जा रहा गुम इंसान दस्तयाबी अभियान के आठ दिनों में बड़ी संख्या में गुम इंसानों की दस्तयाबी करने में पुलिस को सफलता भी मिली है। पुलिस चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 11 से 18 जनवरी तक कुल 186 गुम इंसान जिनमें महिला, पुरुष, बालक एवं बालिकाओं शामिल हैं कि दस्तयाबी की गई है। इनमें 47 पुरुष, 135 महिलाएं, एक बालक एवं तीन बालिकाएं शामिल हैं पुलिस ने जिन लोगों को दस्तयाब किया गया है वह लम्बे समय से अपने घर व परिजनो से दूर थे इनकी तलाश पुलिस द्वारा अभियान चलाकर की गई है साथ ही विधि अनुसार सभी दस्तयाब इंसानों के बयान दर्ज कर इनकी घर वापसी की गई है। गुम इंसान दस्तयाबी अभियान 25 जनवरी तक जारी रहेगा।