लोकायुक्त ने लाइनमेन को रंगे हाथ 5000 की रिश्वत लेते पकड़ा

शिकायतकर्ता से मोटर छोड़ने के एवज मे 7500 मांगे थे

नीमच। लोकायुक्त टीम ने विद्युत विभाग के लाइनमेन को 5000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा है। सोमवार को शाम 6 बजे के लगभग लोकायुक्त टीम मोरवन के विद्युत कार्यालय पंहुची, जहां पर शिकायतकर्ता के बताये गये कर्मचारी को पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता दौलतसिंह पंवार निवासी बसेड़ीभाटी का कहना है कि मेरे खेत के पास रास्ते मे मोटर पड़ी हुई थी जो नही चल रही थी। जिसे लाइनमेन सुनील कटारिया उठाकर ले आये। मुझे लगभग दो से तीन दिन बाद पता चला, फिर मे लेने गया तो विद्युतकर्मी मुझसे रिश्वत की मांग करने लगा। पहले उसने 10 हजार की मांग करी फिर टेम्प्रेरी के लिऐ 7500 मांगे, मेरे कुआ नही है तो फिर टेम्प्रेरी क्या करे, फिर मेने कहा कुछ ले देकर रफा दफा करो। फिर उसने 5000 मांगे, मैने इसकी सूचना लोकायुक्त को करी । लाईनमैन सुनील कटारिया निवासी कुंडला बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त से राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम की कार्यवाई जारी थी। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |