सीनियर एवं जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता नीमच मे

नीमच। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा नीमच में दिनांक 6 जनवरी से 9 जनवरी तक कश्मीरी लाल गंगा नगर मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला बैडमिंटन संघ सचिव दीपक श्रीवास्तव में बताया कि इस प्रतियोगिता में 11 वर्ष 13 वर्ष 15 वर्ष और 17 वर्ष तक के अलग-अलग ग्रुप के जूनियर प्रतियोगिता रखी गई है, जो कि जिला स्तर पर होगी। 5 व 6 जनवरी को सेमीफाईनल तक संपन्न की जाएगी। फाईनल मेच 9 जनवरी को रखा जाएगा। सीनियर ओपन प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष) 6 से 9 जनवरी रखी गई है, जिसमें बाहर के खिलाड़ी भाग लेंगे खिलाड़ियों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। सीनियर प्रतियोगिता में सिंगल डबल्स व मिक्स डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे यह सारी प्रतियोगिता टाउन हॉल नीमच पर रखी गई है। 9 जनवरीह को समापन शाम को फाईनल्स एवं पुरस्कार वितरण किया जायेगा।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |