नीमच हवाई पट्टी पर कृषि मंत्री कंषाना का आत्मीय स्वागत
Report By:
Desk |
06, Jan 2025
नीमच। प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिह कंषाना का शनिवार को वायुवान से नीमच हवाई पट्टी पर आगमन हुआ। वायुयान से हवाई पट्टी पर उतरते ही नीमच, मंदसौर, जावरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, पवन पाटीदार, सुखलाल, विधायक प्रतिनिधि नीमच नीलेश पाटीदार एवं जनप्रतिनिधियों और गुर्जर समाज के प्रबुद्धजनों ने कृषि मंत्री कंषाना का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम नीमच डॉ.ममता खेड़े, सीएसपी नीमच अभिषेक रंजन, सहायक संचालक कृषि रमेश चौहान, आत्म परियोजना के डॉ.यतिन मेहता, एसडीओ कृषि ओएस बर्मन, मण्डी सचिव उमेश बसेडिया ने कृषि मंत्री की आगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
