आप का दीपावली मिलन समारोह व बैठक संपन्न
Report By: Desk | 05, Nov 2024
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय दीपावली मिलन समारोह लोकसभा कार्यालय महू रोड पर प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।  दीपावली मिलन समारोह में जिले के समस्त सक्रीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए और एक दूसरे का मुंह मीठा कर दीपावली पर्व की बधाई दी। तत्पश्च्यात प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अगली जिला कार्यकारिणी के  गठन पर विचार विमर्श किया गया जिसमें सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और प्रदेश कार्यालय को नवीन कार्यकारिणी के सम्बन्ध में चर्चा कर नाम प्रेषित किये।
इस अवसर पर आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने उपस्थित पदाधिकारियो को  मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें जनवरी तक प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करना है और संगठन को मजबूती प्रदान कर जनता के ऊपर होने वाले अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना है अब वो समय आ गया है। जब हमें पूरे देश में जनता को उनके टैक्स के बदले निशुल्क बिजली, पानी , शिक्षा , स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है और युवाओं को रोजगार प्रदान करना है और यह तभी संभव है जब हम पुरे देश में दिल्ली पंजाब की तर्ज पर आम आदमी की सरकार बनाये और इसके लिए हमें 2028 और 2029 में होने वाले नगर पालिका ,पंचायत , विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तयारी में अभी से जुट जाना है तभी हम तानाशाह  सरकार को हटाकर आम आदमी की सरकार बना पाएंगे इसमें आप सभी का सक्रीय सहयोग देशहित में चाहिए।
            आज इस अवसर पर आप की जिलाध्यक्ष अशोक सागर, सत्यनारायण ओझा , रमेश चंद्र गुर्जर , इब्राहिम पठान , अठाना पार्षद भेरूलाल भील , चंद्रेश सेन , कारूलाल मेघवाल , नानालाल गायरी , तुलसीराम मेघवाल , उपसरपंच उदेराम चौहान ,विनोद कुमार पंवार , ओमप्रकाश पाटीदार , जिला सचिव राजू पाल, जुझर बोहरा एवं अन्य साथी गण उपस्थित थे। सभा का सञ्चालन अशोक सागर द्वारा किया गया  एवं आभार विनोद कुमार  पंवार ने व्यक्त किया। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |