जावद एसडीएम ने जारी किए अस्थाई फटाखा लाइसेंस, कुछ निरस्त किए गए
Report By: Desk | 26, Oct 2024
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

चस्पा करना होगा दुकान पर लाइसेंस, जिसका लाईसेंस हो वो ही दुकान संचालित करें,  किसी अन्य को नही दे जगह-एसडीएम

जावद। जावद एसडीएम कार्यालय से दीपावली के उपलक्ष्य में लगने वाली फटाखा दुकानों के लिए जावद उपखण्ड क्षेत्र में अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए है।  जिसमे जावद क्षेत्र से 43 आवेदन ऑनलाइन हुए जिसमे से 4 आवेदन निरस्त किए  गए है। इसी प्रकार नयागांव में 8 आवेदन आये कोई भी निरस्त नही हुआ। डीकेन में 2 आवेदन आये उन्हें स्वीकृत किया गया। रतनगढ़ में 18 आवेदन आये और उन्हें स्वीकृत किया गया है। सिंगोली में 39 आवेदन आये और 1 अस्वीकृत किया गया। इसी प्रकार अठाना में 10 आवेदन आये व स्वीकृत हुए है। सरवानिया महाराज में 15 आवेदन आये और वो भी स्वीकृत किये गए है। ग्रामीण क्षेत्र में आवेदन आये है जिनमे से किसी पर प्रकरण दर्ज हो, आवेदन  दिनांक समाप्ति या अन्य त्रुटि हुई हो उसे निरस्त किह गया है। 
एसडीएम राजेश शाह का कहना है कि जिनको लाइसेंस जारी किए गए है उन्हें नियमानुसार चयनित दुकान लगाने का स्थान गोटी पद्धति से आवंटित किया जाएगा व जिसके नाम का लाइसेंस है वो ही दुकान संचालित करेगा ओर दुकान पर लाइसेंस चस्पा करेगा। दुकान के बाहर अग्निशमन यंत्र व आग बुझाने को लेकर सामग्री रखनी होगी व जो नियमो का पालन नही करेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी। जल्द ही फटाखा दुकान संचालको को गोटी पद्धति से दुकाने आवंटित की जाएगी।

नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |