प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता रविवार को होगी आयोजित
Report By: विवेक बैरागी | 05, Oct 2024
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

मध्य भारत पश्चिम प्रांत की 15 शाखाओं की टीम लेगी भाग

नीमच। भारत विकास परिषद के मध्य भारत पश्चिम प्रांत द्वारा प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता   का आयोजन नीमच के टाउन हाल में आयोजित किया जा रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपड़ा ने बताया कि  संस्कार प्रकल्प के तहत आयोजित "भारत को जानो प्रतियोगिता" का मुख्य उद्देश्य है विद्यार्थियों में अपने देश के प्रति प्रेम, गर्व व समर्पण के भाव के साथ भारत के प्राचीन संस्कृति, धर्म, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, तकनीकी एवं उद्योग इत्यादि की जानकारी प्राप्त हो सके। जिससे वे विश्वस्त हो कि हमारा भारत विश्व में किसी से कम नहीं। उक्त प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में रहैगी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दिलीपसिंह परिहार, विधायक नीमच, विशिष्ट अतिथि  स्वाति चौपड़ा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, नीमच, केन्द्रीय पर्यवेक्षक  सुनील सिंहल, रीजनल सेक्रेटरी (सेवा) सेन्ट्रल रीजन होंगे। जिसमे मध्य भारत पश्चिम प्रांत की 15 शाखाओं की टीम भाग लेगी व आयोजक भारत विकास परिषद्, नीमच  शाखा रहेगी। उक्त जानकारी प्रान्तीय मीडिया प्रभारी दीपेश जोशी द्वारा दी गई है

नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |