पुलाव

सामग्री : 

1 कप ब्राउन बासमती चावल

1 इंच दालचीन

1/2 चम्मच काली मिर्च कुटी हुई

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

2 कप पानी

1 मध्यम आकार का कटा हुआ प्याज

1 चम्मच लौंग

2 काली इलायची

1 चम्मच नमक

1 चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑइल

मेन डिश के लिए

1/2 कप कटी हुई गाजर

1/2 कप कटी हुआ फूल गोभी

1/2 कप अंकुरित बीन

1/2 मटर

1/2 कप कटी हुई ब्रॉकली

1/2 कप सॉयाबीन

विधि:— नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तेल ठीक से गरम हो जाए तो इसमें प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें। प्याज पारदर्शी हो जाए सारे खड़े मसाले डालें और स्प्राउट्स और सोया छोड़कर सारी सब्जियां भी डालें।

सभी सामग्रियों को अच्छी तरह चलाएं और 1/4 कप पानी डालकर सब्जियों को मुलायम होने तक पकाएं। 5-8 मिनट होने पर देखें सब्जियां पकी हैं तो इसमें स्प्राउट्स, सोया डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें धुला हुआ ब्राउन राइस और नमक, मिर्च डालें। इसमें आप अपने पसंदीदा मसाले भी डाल सकते हैं। चावल के फूलने तक इसे चलाते रहें।

अब दो कप पानी डालें और उबाल लें। एक उबाल आने पर आंच धीमी करके चावल पकने तक ढंक कर पकाएं। पुलाव को बर्तन में निकालें और बूंदी या खीरे के रायते के साथ सर्व करें।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |