ठूस-ठूस कर भरा था नशीला पदार्थ, पुलिस ने जब्‍त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Report By: desk | 08, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच । मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत  नीमच एसपी राकेश कुमार सागर के निर्देश में नयागाँव पुलिस चौकी प्रभारी शशीकला द्वारा आज चेकिंग के दौरान एक होडां अमेज- कार नंबर- आर जे -19 -36 37 की तलाशी के दौरान 30 किलो डोडा चूरा 2 बोरों में भरा हुआ अवैध रूप से मादक पदार्थ तस्करी कर ले जाते हुए पकड़ में आ गया ! एक आरोपी एन डी पीएस की धारा 8/15 में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी हुक्माराम पिता चेनाराम  निवासी  गांव गजाना, बालेसर की ढाणी, जिला जोधपुर राज निवासी को गिरफ्तार किया एक आरोपी फरार हो गया,    पुलिस टीम के सभी सदस्य जितेंद्र चंदोलिया, एस आई कुलमी, हेड कांस्टेबल अरविंद, महेश कुमार, आरक्षक चंद्रवीर मनोज भाटी जितेंद्र मीणा सभी मोजूद रहे। फरार आरोपी की तलाश एवं मामले की विवेचना की जा रही है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |