नीमच। ऋषभ अशोक कल्याण समिति ने पक्षियों का जीवन बचाने के उद्देश्य से अब तक करीब आठ हजार सकोरे और पानी की 100 टंकियां स्थापित की हैं। जावद तहसील के ग्राम तारापुर के समीप मेढ़की क्षेत्र के जंगलों में यह सकोरे और टंकियां लगाई गई हैं। यह बात ऋषभ अशोक कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक मुनि ने पत्रकारवार्ता में कही, उन्होंने कहा कि शुरुआत में 108 सकोरे लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि समिति ने चींटियों के लिए 3 क्विंटल घी, 10 किलो शकर, 20 क्विंटल आटा, 50 किलो खोपरा, पक्षियों के लिए 8 हजार सकोरे, 100 पानी की टंकी, 12 सालों में अन्नाक्षेत्र में 10 हजार लोगों को भोजन, दो निशक्त बालिकाओं के बैंक खातों में 5100-5100 रुपए की एफडी, 50 मूक-बधिर निर्धन विद्यार्थियों को ट्रेक सूट, 400 गरीब विद्यार्थियों को यात्रा बैग, 100 स्कूल बैग, जरूरतमंदों को 5 हजार कंबल और साड़ियां, खिलाड़ियों को 6 हॉकी स्टीक, वार्ड क्र. 18 से 28 हजार रुपए मूल्य की दवाइयों का निशुल्क वितरण, 1 हजार बालिकाओं को गणवेश, 500 पौधों का वितरण, कॅरियर चयन पर 35 विद्यार्थियों का सम्मान सहित अन्य सेवाभावी कार्य किए हैं।
