नीमच। नीमच जिले में 8 फरवरी को नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष हृदेश के मार्गदर्शन व सचिव संजय कुमार जैन के निर्देशन में 8 फरवरी को जिला मुख्यालय नीमच, तहसील मुख्यालय मनासा व तहसील मुख्यालय जावद के न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर एक प्रचार रथ को रवाना किया गया है। प्रचार रथ को विशेष न्यायाधीश आरपी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार शहर के गली-मोहल्लों व कॉलोनियों में भ्रमण कर नागरिकों को 8 फरवरी को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में पहुंचकर समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण करने के लिए प्रेरित करेगा।
