राजपूत करणी सेना ने सौंपा एसपी को ज्ञापन

नीमच । राजपूत करणी सेना ने मंगलवार को एसपी को एक ज्ञापन सौंपा। एसपी राकेश कुमार सगर को सौंपे गए ज्ञापन में करणी सेना ने ग्राम पंचायत बावल के सचिव की आत्महत्या के दोषियों पर कार्‌रवाई करने की मांग की। साथ ही यह भी स्पष्ट कि या कि बावल के सुरेंद्र सिंह पिता बहादुर सिंह चुंडावत ने 28 जनवरी को खेत पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में दिनेश बैरागी व भक्तिराम जाट द्वारा रुपयों के लेन-देन को लेकर परेशान करने की बात का जिक्र कि या था। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस ने संबंधितों के विरुद्ध कार्‌रवाई नहीं की है। राजपूत करणी सेना ने कलेक्टर अजय सिंह गंगवार को भी एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में महावीर सिंह, तंवर सिंह, लोके श सिंह, अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |