नीमच। बघाना थाना क्षेत्र से अपहृत युवती का जल्द पता लगाने व आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने को लेकर जैन समाज ने ज्ञापन सौपा, साथ ही पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपित को जल्द से जल्द पकड़े। इन शब्दों के साथ जैन समाज के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कि या। साथ ही ज्ञापन देकर एसपी से प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
शहर के उप नगर बघाना से गत दिनों जैन समाज की एक युवती लापता हो गई। उसके अपहरण के आरोप में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के तीन युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कि या। दो मददगार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकि न मुख्य आरोपित और युवती का पता लगाने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। आरोपित की गिरफ्तारी में देरी और जांच की धीमी गति को लेकर जैन समाज के पदाधिकारी मंगलवार को एसपी कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर एसपी राके श कु मार सगर को ज्ञापन सौंपा और मामले में मुख्य आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। युवती का पता भी जल्द से जल्द लगाने की मांग की। इस पर एसपी से जल्द ही प्रभावी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
