व्यापारी की स्कूटी से उड़ाया 2.65 लाख रूपये के भरा बेग।
Report By: | 04, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। व्यापारी जगदीश पिता द्वारिकाप्रसाद अग्रवाल निवासी जवाहर नगर नीमच सोमवार शाम को महू स्थित दुकान से घर लौट रहे थे इस दौरान प्रतिदिन की तरह वे माधोपुरी बालाजी के सामने रूके और स्कूटी खड़ी कर बालाजी को धोक देने के लिए झुके तभी अज्ञात बदमाश स्कूटी पर लटका थैला लेकर फरार हो गए। बालाजी के दर्शन के बाद जैसे ही व्यापारी मंदिर से बाहर आए तो स्कूटी पर थैला नजर नहीं आया। यह देख उनके होश उड़ गए क्योकि थैल में 2 लाख 65 हजार रूपए थे। रूपए गायब होने का आभास होते ही श्री अग्रवाल केंट थाने पहुंचे और शिकायत की। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में ट्रेस हुए है, जिनकी तलाश की जा रही है। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |