31 किलो डोडाचूरा के साथ एक गिरफ्तार
Report By: | 01, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। पुलिस ने 31 किलो डोडाचूरा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। केंट पुलिस ने बताया कि जावद फंटे पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान कार (आरजे-09/ सीए-3147) की तलाशी ली गई। इसमें पुलिस को काले रंग के दो प्लास्टिक कट्टों में रखा 31 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। इस पर कार चालक डूंगलावदा के शांतिलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपित शांतिलाल ने पूछताछ में डोडाचुरा सगराना के शक्तिसिंह पिता मानसिंह सौंधिया से लेना बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज जांच में लिया है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |