कृषि विजय मेले में नीमच की प्रदर्शनी को दूसरा स्थान
Report By: | 01, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। पश्चिम क्षेत्र राज्यों का कृषि विजय 2020 मेला आयोजित हुआ है। यह मेला राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विद्यालय ग्वालियर में मंगलवार को आयोजित हुआ। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र नीमच की प्रदर्शनी को द्वितीय पुरस्कार मिला है। सहकारिता व किसान कल्याण विभाग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस मेले में पश्चिम क्षेत्रीय राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दमन, द्वीव व दादर नगर हवेली के किसान, महिलाओं, वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारी शामिल हुए। 28 से 30 जनवरी तक चले इस मेले में कृषि विज्ञान केंद्र नीमच द्वारा मसाला फसलों से आय में वृद्धि थीम पर एक वृहद प्रदर्शनी डॉ. सीपी पचौरी और डॉ. पीएस नरुका के निर्देशन में लगाई गई। इसमें विभिन्न बीजीय मसाला फसलों अजवाइन, कलौंजी, जीरा, मैथी, धनिया, सौंफ आदि व कंदीय मसाला फसलों जैसे हल्दी, अदरक, लहसुन के बीज प्रसंस्करित पदार्थ, लाइव प्लांट कलेक्शन फसलों की उत्पादन तकनीकी, ड्रीप स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली व अन्य का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा इस प्रदर्शनी की उपयोगिता व महत्व के आधार पर द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |