सशिमं मे रंगमंचीय कार्यक्रम सम्पन्न...
Report By: desk | 01, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

सरवानिया महाराज । नीमच जिला ग्राम विकास शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर अरनिया मामादेव में भैया, बहिनों के सर्वागींण विकास की दृष्टि से आठवां रंगमंचीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भरत जाट मोरवन, जिला पंचायत सदस्य कारूलाल चौहान, सांसद प्रतिनिधि शिवमराज पुरोहित सरवानिया महाराज, भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश अहीर, पूर्व उपाध्यक्ष नपं सरवानिया महाराज घीसालाल मकवाना, सरपंच प्रतिनिधि वरदीचंद पाटीदार अरनिया मामादेव, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश देवड़ा सरवानिया महाराज, प्रजापति समाज अध्यक्ष दशरथ प्रजापति, प्रजापति समाज सचिव बलराम प्रजापति ने मां सरस्वती, भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यालयीन बहिनों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भैया, बहिनों ने अनेक देशभक्ति गीतों, राजस्थानी गीतों, भजनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों द्वारा सारगर्भित मार्गदर्शन दिया गया। नन्हे नन्हे भैया, बहिनों ने आकर्षक प्रस्तुतियों की सभी ने खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में विशेष रूप से दिलीप पाटीदार जावी, पुष्कर धनगर सरवानिया महाराज, विद्यालय प्रधानाचार्य मदनलाल प्रजापति, विद्यालय परिवार सहित सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहिनें व ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन देवीसिंह देवड़ा सरवानिया महाराज ने किया आभार विद्यालय प्रधानाचार्य मदनलाल प्रजापति ने माना।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |