मध्य प्रदेश में आज से बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं, यहां 7 हजार बैंकों में काम-काज बंद हैं। वेतन बढ़ाने को लेकर चल रही बैंक कर्मियों की हड़ताल शनिवार को भी रहेगी। बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। दो फरवरी को रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश है। इस वजह से तीन दिन तक बैंकों में ताला लटका रहेगा। राजधानी के 17 बैंकों की 400 शाखाओं के 5000 हजार कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। प्रदेश की 2500 शाखाओं के 15000 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।