योग समितियों का गठन...
Report By: | 25, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में जिले के गांवों में पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्राणायाम शिविर आयोजित किए गए हैं। शिविर में योगाचार्य आनंद शर्मा द्वारा करीब 250 से अधिक गांवों में पतंजलि योग समितियों का गठन किया गया है। समितियों के माध्यम से 50 से अधिक गांवों में नियमित योग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। शहर व गांवों में योग के विस्तार के लिए पतंजलि योगपीठ के निर्देशानुसार भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के संवाद प्रभारी बालकृष्ण भारतीय व योगाचार्य आनंद शर्मा के साथ जिले में योग समितियों को जागृत कर योग कक्षाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |