चार क्विंटल डोडाूचरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..
Report By: | 24, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। नारकोटिक्स विंग नीमच ने चार क्विंटल डोडाूचरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स विंग के प्रभारी एसआई मोहम्मद रऊफ खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नीमच-मंदसौर फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक कंटेनर क्रं. एचआर 56 ए 6771 को रोका गया। तलाशी के दौरान कंटेनर में रखे कूलर के बीच डिब्बों में छिपाकर रखा गया डोडाचूरा बरामद हुआ। कंटेनर से कुल 4 क्विंटल डोडाचूरा बरामद हुआ है। इस पर विंग ने ग्राम सामड़ी मुंडलाना हरियाणा के रणधीर पिता सुल्तान रंगा व ग्राम टामोटी जिला नीमच के मांगीलाल पिता प्रभुलाल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में कार्‌रवाई की। जब्त डोडाचूरा की कीमत 8 लाख रुपए है। आरोपितों से डोडाचूरा लाने व ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |