दिनांक 19 जनवरी, रविवार को राजगढ़ ब्यावरा में CAA नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में देशभक्तों ने विशाल तिरंगा रैली निकाली थी उस रैली में कलेक्टर निधि निवेदिता व डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने समर्थकों और भाजपा नेताओं को घसीट घसीट कर थप्पड़ मारे थे उसके बाद से ही शिवराज सिंह चौहान ने हुए विवाद को लेकर कलेक्टर साहिबा और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। घटना के बाद से ही शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट किए।
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह 22 तारीख को जनता के ऊपर हुए अत्याचार को लेकर जन आक्रोश रैली निकालेंगे। कहे अनुसार 22 जनवरी को उन्होंने राजगढ़ ब्यावरा में एक जनसभा की और जनता के ऊपर हुए अत्याचारों को लेकर अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
इस कार्यक्रम से संबंधित वार्ता फोटो एवं वीडियो भी उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए।
आइए जानते हैं क्या कुछ कहा शिवराज सिंह चौहान ने:
“हम किसी को छेड़ते नहीं पर कोई हमें छेड़ दे तो हम उसे छोड़ते भी नहीं”
साथ ही उन्होंने एक बड़ी बात कही की किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को किसी को थप्पड़ मारने की इजाजत नहीं होती यह जनता के मुंह पर नहीं बल्कि लोकतंत्र के चेहरे पर तमाचा है। इस पर FIR दर्ज कर नियमों के तहत कार्यवाही की जाए।