संगठित गिरोह संचालित कर जमीन हडपने वाले भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग..
Report By: desk | 23, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक्शन माफिया के तहत शहर के बडे भू माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है,सिर्फ गिने—चुने लोगों को टारगेट बनाकर प्रशासन ने आंकडे की भरपाई की है। शहर में संगठित गिरोह संचालित कर सरकारी व अन्य जमीन अवैध तरीके से हडपने के मामले में भू माफिया राजेश अजमेरा के खिलाफ उसके ही सगे भाई जगदीश अजमेरा ने गुरूवार को प्रभारी मंत्री हुकुमसिंह कराडा को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि भू माफिया ने शहर की नहीं बल्कि स्वयं के पिता की भी प्रापर्टी हडपी है, वह सगे पिता और भाई का नहीं हुआ है और शहर का सबसे बडा भू माफिया बन बैठा है, प्रशासन ने कठोर कार्रवाई अब तक नहीं की है।

शिकायकर्ता पीडित जगदीश अजमेरा ने प्रभारी मंत्री को दिए ज्ञापन में भू माफिया अजमेरा के संबंधित शिकायतों की एक लिस्ट भी सौंपी है। जिसमें विस्तृत जानकारी दी गई कि भू माफिया के शहर में क्या—क्या कारनामें है। बीते करीब 15  सालों से भाजपा से जुडकर उसने किस तरह से जमीनों को हडपने का खेल खेला। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है  भू माफिया राजेश अजमेरा नीमच शहर ही नहीं,बल्कि संभाग का सबसे बडा भू माफिया है। जिसके खिलाफ मय दस्तावेजों के नगर पालिका, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग, सीएम हेल्प लाईन पर ढेरो शिकायतों के बावजूद सारा अमला बचाने में लगा हुआ है। पिछले करीब 15 सालों से यह भू माफिया अवैध कार्यों को अंजाम देकर  पापर्टी हथियाता आया है।  नीमच जिला प्रशासन द्वारा उक्त भू माफिया पर कागजी खानापूर्ति के लिए कार्रवाई जारी है, सीएम की मंशा अनुरूप संगठित गिरोह चलाकर अवैध कार्य करने वाले भू माफिया राजेश अजमेरा पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। 

प्रभारी मंत्री श्री कराडा को दिए ज्ञापन में इन मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग——

1— योजना क्रमांक 3 भूखंड क्रमांक 4 में बहुमंजिला ईमारत, रजिस्ट्री, नामांतरण सहित पूरी तरह से अवैध।

2— टीचर कॉलोनी स्थित भूखंड क्रमांक एलआईसी चौराहे के पास बहुमंजिला ईमारत नियम विरूद्ध बनाई गई है।

3— शासकीय जमीन बगीचा क्रमांक 41, 47, 46 ए में अवैध रूप से भूखंड खरीद—फरोख्त करना।

4— खनिज विभाग द्वारा आवंटित खदान में खनिज चोरी कर लाखों का नुकसान पहुंचाना।

5— अरनिया कुमार में कृषि भूमि पर लाखों के प्लॉट नियम विरूद्ध बेचे गए।

6— कनावटी स्थित राधाबाई भील को प्रताडित कर जमीन हडपना और मारपीट का मामला।

7— शहर के स्कीम नंबर 34, 36 में करोडों के अवैध भूखंड सहित भूखंड क्रमांक 1056 का नपा की सांठगांठ  कर पंजीयन कराना।

8— अपने पिताजी की स्व अर्जित आय का मकान को धोखे से अपने नाम नामांतरण करवाया। स्वयं के पिताजी सोहनलाल अजमेरा की भागेश्वर मंदिर के पास स्थित पैतृक जमीन को हडपना। शहर के स्कीम नंबर 3 में भूखंड क्रमांक 2 का अवैध तरीके से नामांतरण करवाया गया।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |