ट्रेन में भूला 48500 रुपए से भरा बैग वापस मिला..

पिपलिया स्टेशन। ट्रेन में भूला नकदी भरा बैग स्टेशन प्रबंधन की सक्रियता से मिल गया, जिसे आरपीएफ पुलिस की उपस्थिति में यात्री को सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार मुक्तिधाम रोड़ भिलाई (दुर्ग, छत्तीसगढ़) निवासी कैदार चौधरी बीती रात्रि भोपाल-जयपुर टेश्न से 12.10 बजे मंदसौर स्टेशन पर उतरे, इस दौरान वे अपना बैग सीट एस टू पीवन 13 पर टेश्न में ही भूल गए। उन्हें पता चला इस दौरान ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना मंदसौर स्टेशन मास्टर को दी तो उन्होंने पिपलिया स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर जीएस सोड़ी को अवगत कराया। सोड़ी ने पिपलिया में बैग को उतरवा लिया व यात्री को सूचना दे दी, बैग में घरेलू सामान के साथ ही 48 हजार 500 रुपए नकदी भी थी। बुधवार सुबह यात्री कैदार चौधरी को उनका सामान व नकदी से भरा बैग सुपुर्द किया।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |