ट्रेनिंग पर आए जम्मू के सीआरपीएफ उप निरीक्षक की मौत

नीमच। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जन्म स्थली नीमच है। यहां रंगरुटों के प्रशिक्षण का केंद्र भी है। इसके चलते कई राज्यों से जवान और अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए नीमच पहुंचते हैं। इन्हीं में से एक सीआरपीएफ के उप निरीक्षक बलवान सिंह पिता रामसिंह राजपूत डोगरा (55) निवासी ग्राम देहरिया पोस्ट हमीरपुरा सिद्धार जिला जम्मू पदोन्नाति को लेकर सीआरपीएफ नीमच के सीटीसी केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। सोमवार को हृदय संबंधी परेशानी होने पर वे जिला अस्पताल नीमच में भर्ती हुए थे। मंगलवार की रात 12ः45 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह सीआरपीएफ सीटीसी केंद्र के सहायक कमांडेंट रमेश कुमार जांगिड़ और ओमप्रकाश स्वामी टीम सहित जिला अस्पताल पहुंचे। पीएम के बाद केंट पुलिस ने शव अधिकारियों को सुपुर्द किया।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |